बीकानेर, कोलकाता और उदयपुर रूट की ट्रेनें आज से प्रभावित, देखें पूरी सूची

आगरा डिवीजन के ईदगाह–बांदीकुई रेलखंड पर डबलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 11 जून से 26 जून तक कई ट्रेनें रद्द रहेंगी या मार्ग में रुककर चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए प्रभावित ट्रेनों के नाम और नंबर जारी किए हैं।

आगरा डिवीजन के ईदगाह–बांदीकुई रेलखंड पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते कुछ ट्रेनें 11 जून से प्रभावित रहेंगी। इस दौरान कुछ गाड़ियां पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ को मार्ग में रोककर चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित ट्रेनों के नाम और नंबर पहले ही जारी कर दिए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।

यात्रियों से अपील की गई है कि घर से रवाना होने से पहले वे संबंधित ट्रेनों का शेड्यूल जरूर देख लें। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा डिवीजन के पीआरओ के अनुसार, मध्य घोसराना, मंडावर महुआ रोड, करणपुरा और बिवाई स्टेशनों पर डबलिंग के काम के चलते नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसी वजह से इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ को रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 64621, ईदगाह–बांदीकुई रेल सेवा 11 जून से 26 जून तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 64622, बांदीकुई–ईदगाह रेल सेवा 11 जून से 26 जून तक (16 ट्रिप) रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रुककर चलेंगी (प्रारंभिक स्टेशन से)

  • ट्रेन नंबर 12495, बीकानेर–कोलकाता साप्ताहिक रेल सेवा 11 जून को बीकानेर से प्रस्थान करेगी और मार्ग में आगरा मंडल पर 01 घंटे रुकेगी।
  • ट्रेन नंबर 12495, बीकानेर–कोलकाता साप्ताहिक रेल सेवा 18 जून व 25 जून को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, जो उत्तर पश्चिम रेलवे पर 50 मिनट और आगरा मंडल पर 55 मिनट रुककर चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 19616, कामाख्या–उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेल सेवा 11 जून को कामाख्या से प्रस्थान करेगी और मार्ग में आगरा मंडल पर 01 घंटे 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  • ट्रेन नंबर 19616, कामाख्या–उदयपुर सिटी साप्ताहिक रेल सेवा 18 जून को कामाख्या से प्रस्थान करेगी और मार्ग में आगरा मंडल पर 02 घंटे 10 मिनट रुककर चलेगी।
  • ट्रेन नंबर 54355, बांदीकुई–बरेली प्रतिदिन रेल सेवा 18 जून व 25 जून को बांदीकुई से प्रस्थान करेगी और मार्ग में आगरा मंडल पर 25 मिनट रुककर चलेगी।

रेलवे का कहना है कि डबलिंग का यह कार्य यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ही कराया जा रहा है। ऐसे में यात्रा से पहले अपडेटेड शेड्यूल की जानकारी ले लेना यात्रियों के हित में रहेगा।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/agra-indian-railway-track-doubling-in-agra-division-some-trains-affected-from-today-10558715.html