बारिश और बॉलीवुड का नाता हमेशा से बेहद खास माना जाता रहा है। हिंदी सिनेमा में ऐसे कई गीत हैं जिन्हें बरसात की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया और इन्हीं गानों में अभिनेत्रियों ने अपने डांस से समां बांध दिया। एक हीरोइन ने तो बारिश में अभिनेता के साथ ऐसा नृत्य किया कि बॉक्स ऑफिस पर हलचल मच गई थी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सदाबहार गानों के बारे में।
'बरसो रे मेघा' — ऐश्वर्या राय बच्चन
इस सूची में सबसे पहला नाम फिल्म 'गुरु' के मशहूर गीत 'बरसो रे मेघा' का है, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने बारिश में जिस अंदाज में थिरकते हुए डांस किया, उसके लोग कायल हो गए। यह गाना अपने समय में जबरदस्त हिट साबित हुआ था।
'चमेली' में करीना कपूर का अंदाज
साल 2003 में आई फिल्म 'चमेली' में करीना कपूर ने बरसात में भीगते हुए नृत्य किया था। गाने में उनका जीरो फिगर देखकर हर कोई हैरान रह गया था। यह फिल्म मुंबई की एक बरसाती रात के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसमें एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और एक बेबाक सेक्स वर्कर बारिश के बीच एक-दूसरे के करीब आते हैं।
'चक धूम धूम' — करिश्मा कपूर
इसके अलावा साल 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' में करिश्मा कपूर ने बारिश में डांस किया था। यह गीत 'चक धूम धूम' है, जिसमें बरसात के बीच प्यार और मासूमियत का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह दृश्य आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।
'घनन घनन' — फिल्म 'लगान'
आमिर खान की फिल्म 'लगान' का गीत 'घनन घनन' भी बारिश में फिल्माया गया है। इस गाने में बरसात की उम्मीद और किसानों की बेचैनी को बेहद खूबसूरती से उकेरा गया है। फिल्म में बारिश का अर्थ केवल रोमांस नहीं, बल्कि पूरी जिंदगी के रूप में दिखाया गया है।
'चांदनी' में श्रीदेवी की केमिस्ट्री
साल 1989 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'चांदनी' का गीत 'पर्बत से काली घटा टकराई, पानी ने फिर कैसी आग लगाई' भी बारिश में शूट किया गया था। इस गाने में श्रीदेवी ने नागिन की तरह लहराकर डांस किया था। ऋषि कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
https://hindi.news18.com/photogallery/entertainment/bollywood-sridevi-karisma-kapoor-to-aishwarya-rai-bachchan-7-rain-dance-blockbuster-song-raveena-tandon-tip-tip-barsa-pani-created-history-ws-l-10558263.html