पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट-फूट का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। पहले 80 में से 60 विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावत का झंडा उठाया और अब सांसद भी उसी रास्ते पर बढ़ चले हैं। सूत्रों की मानें तो पार्टी के 20 सांसदों की एक सूची सामने आई है, जिन्होंने ममता बनर्जी से किनारा कर लिया है। इस फेहरिस्त में यूसुफ पठान, सायोनी घोष और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे जाने-पहचाने चेहरे भी शामिल हैं, जो बागी गुट का हिस्सा बन गए हैं।
बागी खेमे में शामिल सांसदों की सूची
- शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)
- काकोली घोष (बारासात)
- जगदीश चंद्र बसुनिया (कूचबिहार)
- खलीउर रहमान (जंगीपुर)
- यूसुफ पठान (बहरामपुर)
- अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)
- पार्थ भौमिक (बैरकपुर)
- बापी हलदार (मथुरापुर)
- सायोनी घोष (जादवपुर)
- माला रॉय (कोलकाता दक्षिण)
- मिताली बाग (आरामबाग)
- दीपक अधिकारी (घाटाल)
- कालिपदा सोरेन (झाड़ग्राम)
- जून मालिया (मेदिनीपुर)
- अरूप चक्रवर्ती (बांकुड़ा)
- शर्मिला सरकार (वर्धमान पूर्व)
- असित कुमार माल (बोलपुर)
- शताब्दी रॉय (बीरभूम)
- रचना बनर्जी (हुगली)
- प्रसून बनर्जी (हावड़ा)
यह खबर अपडेट हो रही है...
https://www.indiatv.in/west-bengal/list-of-20-tmc-mps-including-yusuf-pathan-saayoni-ghosh-shatrughan-sinha-joined-rebel-faction-2026-06-10-1224245