बद्रीनाथ और केदारनाथ में पीएम मोदी के लिए हुआ विशेष अनुष्ठान, जानिए क्या हैं ये दुर्लभ पूजाएं

निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ बद्रीनाथ, केदारनाथ और जोशीमठ के नरसिंह मंदिर में विशेष वैदिक पूजा-अर्चना की गई।

निर्वाचित प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे अधिक समय तक देश की सेवा करने वाले नरेंद्र मोदी के लिए आज देशभर में अलग-अलग स्थानों पर पूजा-पाठ किए गए। देवभूमि उत्तराखंड में भी इस अवसर पर खास आयोजन हुआ और बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान संपन्न कराए गए।

प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घ जीवन और राष्ट्र की भलाई की कामना के साथ भगवान बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ के पवित्र धामों में विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान किए गए। पवित्र मंत्रों के बीच पहले प्रधानमंत्री मोदी के नाम से श्रृंगार पूजा और अभिषेक संपन्न हुआ। इसके बाद रुद्री पाठ के माध्यम से भगवान शिव का आह्वान कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की गई।

https://hindi.news18.com/news/uttarakhand/dehradun-pm-narendra-modi-special-puja-rudri-path-mahabhishek-in-badrinath-kedarnath-dham-10556681.html