बीड में पुरुषोत्तमपुरी के पास श्रद्धालुओं से भरी नाव नदी में पलटी, एक महिला की डूबने से मौत

महाराष्ट्र के बीड जिले की माजलगांव तहसील में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।

महाराष्ट्र के बीड जिले की माजलगांव तहसील के पुरुषोत्तमपुरी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से भरी एक नाव नदी में पलट गई, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

क्षमता से अधिक सवारी बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस नाव पर 35 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि क्षमता से ज्यादा लोगों के बैठने और नाव का संतुलन बिगड़ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

एक महिला की मौत, कई लोग सुरक्षित

इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई है। वहीं, नाव में सवार कई अन्य लोगों को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।

https://www.indiatv.in/maharashtra/maharashtra-beed-boat-capsizes-in-majalgaon-purushottampuri-woman-dead-2026-06-10-1224179