Surya Budh Yuti 2026: मिथुन राशि में बनेगा बुधादित्य और भद्र राजयोग, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

15 जून से मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग बन रहा है, जो 4 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा और उनका गोल्डन टाइम शुरू कर देगा।

ज्योतिष की दृष्टि से जून का महीना खास संयोग लेकर आ रहा है। 15 जून को मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति बनने जा रही है, जिससे शुभ बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इसके साथ ही बुध ग्रह अपनी ही राशि मिथुन में विराजमान होकर भद्र राजयोग भी बना रहे हैं। ये दोनों ही राजयोग शुभ फल देने वाले माने जाते हैं और कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेंगे।

कब से कब तक रहेगा यह योग

15 जून को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई की रात 11:44 पी एम तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं बुध ग्रह मिथुन राशि में 22 जून को 03:41 पी एम तक मौजूद रहेंगे। इस कारण बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग का प्रभाव 22 जून की दोपहर तक बना रहेगा।

4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मिथुन राशि में बनने वाली सूर्य और बुध की इस युति से चार राशियों के लोगों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है। इस अवधि में इन जातकों के रुके हुए काम बनते चले जाएंगे और जीवन में अनुकूल बदलाव देखने को मिलेंगे।

मिथुन राशि

सूर्य और बुध की युति मिथुन राशि में ही हो रही है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सबसे शुभ प्रभाव पड़ेगा। बुधादित्य राजयोग और भद्र राजयोग के चलते मिथुन राशि वालों के करियर में तरक्की के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, वहीं नई नौकरी पाने का सपना भी पूरा हो सकता है।

इस दौरान धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आय के नए स्रोत विकसित करने में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगी और जातकों के मान-सम्मान तथा कीर्ति में भी वृद्धि होगी।

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-surya-budh-yuti-2026-budhaditya-bhadra-rajyoga-in-mithun-sun-mercury-conjunction-positive-effects-on-4-zodiac-signs-ws-e-10555817.html