दरभंगा: यात्रियों से भरी नाव नदी में समाई, 3 महिलाओं का अब तक पता नहीं; तरवारा घाट पर मचा कोहराम

दरभंगा के किरतपुर प्रखंड स्थित तरवारा घाट के रिंग बांध के पास मूंग की फसल तोड़ने जा रहे 13 लोगों से भरी नाव डूब गई। 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 3 महिलाएं अब भी लापता हैं।

दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड अंतर्गत तरवारा घाट के रिंग बांध के नजदीक एक बड़ा नाव हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदी पार कर मूंग की फसल तोड़ने जा रहे 13 लोग जिस नाव पर सवार थे, वह अचानक नदी में डूब गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

10 लोग सुरक्षित, 3 महिलाएं लापता

इस दुर्घटना में सवार 13 लोगों में से 10 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, 3 महिलाएं अब भी लापता बताई जा रही हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

तलाश और बचाव कार्य तेज

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लापता महिलाओं की खोजबीन में जुट गई। बचाव अभियान को और रफ्तार देने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि लापता महिलाओं को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके।

https://hindi.news18.com/news/bihar/darbhanga-boat-accident-3-women-missing-sdrf-search-continues-local18-ws-l-10555772.html