शौकत मीर से सरदार अमान खान तक: PoK के वो चार नेता जिन पर पाकिस्तान ने रखा 1 करोड़ का इनाम

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बढ़ते जन आंदोलन से घबराए प्रशासन ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के चार प्रमुख नेताओं पर 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। ये नेता खुद को आम जनता की आवाज बता रहे हैं।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों की आंच अब इतनी तेज हो चुकी है कि पाकिस्तानी प्रशासन बौखला गया है। हालात को काबू में करने के लिए सरकार ने जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) से जुड़े चार बड़े नेताओं पर 1 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का इनाम रखने का ऐलान किया है।

किन नेताओं पर रखा गया इनाम

जिन चार नेताओं को निशाना बनाया गया है, उनमें शौकत नवाज मीर, उमर नज़ीर कश्मीरी, ख्वाजा मेहरान अरशद और सरदार अमान खान शामिल हैं। पाकिस्तान सरकार इन्हीं चारों को इलाके में चल रहे आंदोलन और अशांति का असली चेहरा मानकर चल रही है।

खुद को बता रहे जनता की आवाज

दूसरी तरफ ये नेता सरकार के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को आम लोगों की आवाज बता रहे हैं। उनका कहना है कि वे जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, न कि किसी अशांति को हवा दे रहे हैं।

क्यों भड़का आंदोलन

यह आंदोलन मुख्य रूप से बढ़ती महंगाई, बिजली के गहराते संकट और राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह इतना बड़ा रूप ले चुका है कि अब पाकिस्तान के लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया है।

कार्रवाई पर उठे सवाल

भारत समेत कई मानवाधिकार संगठनों ने पाकिस्तान की इस कार्रवाई पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान का इतनी बड़ी इनामी रकम घोषित करना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://hindi.news18.com/world/pakistan-pok-protest-latest-update-meet-four-leaders-1-crore-bounty-arrest-warrants-10555239.html