पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पशुओं की सेहत और उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष खनिज मिश्रण विकसित किया है, जिसे 'SKN मिन मिक्स' नाम दिया गया है। इस उत्पाद को कुलगुरु प्रो. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने लॉन्च किया।
क्या है 'SKN मिन मिक्स' की खासियत
यह खनिज मिश्रण पशुओं में दूध देने की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उनके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह पशुओं में समय पर गर्भधारण कराने में भी सहायक साबित होता है, जिससे पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा।
पोषक तत्वों से भरपूर और प्रमाणित
इस मिश्रण में कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम समेत कई आवश्यक पोषक तत्व शामिल किए गए हैं। इन तत्वों की गुणवत्ता को NDDB की प्रयोगशाला से प्रमाणित कराया गया है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ जाती है।
कहां से खरीद सकते हैं
पशुपालक इस उत्पाद को जोबनेर कृषि महाविद्यालय के डेयरी फार्म से उचित दर पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
https://hindi.news18.com/news/agriculture/sknau-jobner-developed-skn-min-mix-mineral-mixture-for-cattle-milk-production-rajasthan-local18-10555264.html