नर्सों के साथ टकराव के बाद हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने छोड़ा पद, जानिए पूरा घटनाक्रम

कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नर्सों के साथ हुए विवाद और हड़ताल के बीच हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस्तीफा पत्र भेजा है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में नर्सों के साथ हुए बड़े विवाद और उसके बाद शुरू हुई हड़ताल के बीच उन्होंने यह फैसला लिया।

मुख्यमंत्री को भेजा इस्तीफा पत्र

रेणू भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफा भेजा है। पत्र में उन्होंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में निभाई गई निष्ठा का उल्लेख किया और भविष्य में मिलने वाली जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त किया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, अस्पताल में एक नाबालिग मरीज के साथ डॉक्टर द्वारा रेप के मामले में नर्सों की लापरवाही सामने आई थी। इसी लापरवाही पर रेणू भाटिया ने नर्सों को फटकार लगाई थी।

नर्सों ने मांगी माफी, अध्यक्ष का इनकार

फटकार के बाद पूरे प्रदेश की नर्सें रेणू भाटिया से माफी मांगने की मांग पर अड़ गई थीं। हालांकि उन्होंने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके चलते टकराव और गहरा गया।

https://hindi.news18.com/news/haryana/kurukshetra-haryana-women-commission-chairperson-renu-bhatia-resigns-kurukshetra-hospital-nurse-protest-controversy-cm-nayab-saini-local18-10554960.html