बिहार में कोचिंग संस्थानों पर कसेगा शिकंजा, सीएम सम्राट चौधरी ने जारी किए कड़े निर्देश; पढ़ें पूरी जानकारी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में चल रहे कोचिंग संस्थानों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पटना में दो कोचिंग केंद्रों के बीच हुए टकराव के बाद यह कदम उठाया गया है।

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य भर में संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश तब आए हैं जब हाल ही में राजधानी पटना में दो कोचिंग केंद्रों के बीच विवाद खड़ा हो गया था। इस झगड़े की वजह से शहर में काफी हंगामे की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किए निर्देश

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिये कोचिंग संस्थानों के संचालन से जुड़े अहम निर्देश सामने रखे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राज्य में विद्यार्थियों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए कोचिंग संचालन के संबंध में शिक्षा विभाग को कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं।

क्या-क्या होंगे बदलाव

मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए प्रमुख निर्देश इस तरह हैं:

  • हर कोचिंग संस्थान को यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा कि उसके यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों का ब्योरा संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए।
  • स्कूल और कॉलेज के लिए तय किए गए शिक्षण समय के दौरान किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि यह नियम उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा जो अपनी नियमित स्कूली या महाविद्यालयी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। इस बारे में नियमावली तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है।
  • शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है।

इस पूरे प्रकरण से जुड़ी जानकारी अभी अपडेट की जा रही है।

https://www.indiatv.in/bihar/cm-samrat-chaudhary-issued-new-rules-for-coaching-centers-in-bihar-2026-06-09-1224017