मारुति सुजुकी की नई मिड-साइज SUV विक्टोरिस ने बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी है। लॉन्च के महज 9 महीनों के भीतर इस कार ने 1 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा छू लिया है। सितंबर 2025 में पेश की गई यह SUV एरीना (Arena) डीलरशिप्स के जरिए तेजी से ग्राहकों तक पहुंची और इसी रफ्तार ने इसे अपने सेगमेंट की सबसे तेज बिकने वाली SUV बना दिया है।
इसकी शुरुआती कीमत ₹10.50 लाख है, जो टॉप वेरिएंट में ₹19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक पहुंचती है। पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG जैसे विकल्पों ने इसे फैमिली खरीदारों के लिए और आकर्षक बना दिया है। इसकी कामयाबी के पीछे प्रीमियम डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, मजबूत सेफ्टी और शानदार माइलेज की भूमिका मानी जा रही है। अगर आप भी आने वाले दिनों में इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इसके डिजाइन से लेकर इंजन और माइलेज तक की पूरी जानकारी एक बार जरूर देख लें।
डिजाइन और इंटीरियर
विक्टोरिस का लुक बोल्ड और मॉडर्न रखा गया है। इसमें स्लीम LED DRLs, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स, 17-इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स और 210 mm ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है। 2600 mm का व्हीलबेस केबिन को काफी स्पेशियस बनाता है, जबकि मजबूत क्लैडिंग और शार्प लाइन्स इसके साइड प्रोफाइल को दमदार बनाती हैं।
केबिन में प्रीमियम फील का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, कंट्रास्ट स्टिचिंग, 64-कलर एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 8-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पैनोरमिक सनरूफ जैसी सुविधाएं मिलती हैं। टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 5 लोगों के बैठने के लिहाज से केबिन में पर्याप्त और आरामदायक जगह मौजूद है।
फीचर्स और सेफ्टी
विक्टोरिस मारुति की सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार मानी जा रही है। इसमें लेवल-2 ADAS, 11 व्यूज वाला 360° कैमरा, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, Dolby Atmos सपोर्ट के साथ Infinity by Harman का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, जेस्चर कंट्रोल वाला पावर्ड टेलगेट, Alexa सपोर्ट के साथ Suzuki Connect और OTA अपडेट्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
सेफ्टी के मामले में भी यह SUV अपनी क्लास में अव्वल है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स, TPMS, ESP, हिल होल्ड, ISOFIX और सभी सीटों पर 3-पॉइंट सीटबेल्ट्स दिए गए हैं। यह मारुति की ऐसी SUV है, जिसे Global NCAP और Bharat NCAP दोनों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसके अलावा ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन कीप असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
इंजन और माइलेज
विक्टोरिस को तीन पावरट्रेन विकल्पों में खरीदा जा सकता है:
- 1.5L पेट्रोल इंजन (103 hp, 139 Nm), MT/AT के साथ AWD विकल्प।
- 1.5L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (116 hp सिस्टम) के साथ e-CVT।
- 1.5L CNG इंजन विकल्प।
माइलेज के मामले में भी यह कार दमदार साबित होती है। हाइब्रिड वेरिएंट 28.65 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है, जबकि CNG वेरिएंट करीब 27 km/kg और पेट्रोल वेरिएंट 19-21 kmpl तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है। AWD वेरिएंट का परफॉर्मेंस भी संतोषजनक है। कुल मिलाकर मारुति विक्टोरिस ने यह साबित कर दिया है कि सेफ्टी, फीचर्स और एफिशिएंसी का सही तालमेल बाजार में कितना असरदार हो सकता है।
https://hindi.news18.com/news/auto/cars-maruti-suzuki-victoris-crosses-1-lakh-sales-in-9-months-price-features-mileage-details-ws-l-10554059.html