टॉयलेट का इस्तेमाल पूरे दिन में कई बार होता है, इसलिए इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है। अगर समय-समय पर सफाई न की जाए तो टॉयलेट सीट पर पीले धब्बे जमने लगते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं। इतना ही नहीं, सफाई में लापरवाही बरतने पर इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। ज्यादातर लोग सफाई के लिए बाजार में मिलने वाले क्लीनर का सहारा लेते हैं, जबकि कुछ लोग आसान घरेलू उपायों की तलाश में रहते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई हैक वायरल होता रहता है। इन दिनों एक नया हैक खूब चर्चा में है, जिसमें टॉयलेट सीट में कोका कोला डालने की बात कही जा रही है। अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा करने से होता क्या है? आइए जानते हैं।
दाग-धब्बे साफ होते हैं
कोका कोला में हल्के एसिड पाए जाते हैं, जैसे फॉस्फोरिक एसिड और साइट्रिक एसिड। जब इसे टॉयलेट पॉट में डाला जाता है, तो यही एसिड टॉयलेट की दीवारों पर जमे जिद्दी दागों को हटाने का काम करते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- कोका कोला में किसी तरह के डिसइन्फेक्टेंट गुण नहीं होते। यह दाग को हल्का जरूर कर सकता है, लेकिन टॉयलेट में मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नहीं मारता।
- इसमें शुगर की मात्रा होती है, इसलिए अगर ठीक से फ्लश न किया जाए तो टॉयलेट में चिपचिपाहट रह सकती है और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
कोका कोला का इस्तेमाल कैसे करें?
सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच नमक लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद 2 चम्मच सर्फ पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में कोका कोला मिलाएं और इसे टॉयलेट सीट में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद ब्रश से रगड़कर सफाई करें। ऐसा करते ही टॉयलेट सीट बिल्कुल नई जैसी चमक उठेगी। इस घोल में मौजूद नमक गंदगी को काटने का काम करता है। इस घरेलू हैक को अपनाकर आप भी अपनी टॉयलेट सीट को नए जैसा चमका सकते हैं।
https://www.indiatv.in/lifestyle/features/what-happens-if-you-put-coca-cola-inside-the-toilet-seat-know-how-to-use-it-2026-06-09-1223988