इन दिनों ज़्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं। यही वजह है कि अपने बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए लोग तरह-तरह के घरेलू उपाय आज़माते रहते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही नुस्खा बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने फ्रिजी, डल और बेजान बालों को दोबारा शाइनी, चमकदार और हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानते हैं कि पके हुए चावल और दही का यह मिश्रण कब लगाना चाहिए, इससे क्या-क्या फायदे होते हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
दही और चावल का पैक बालों पर कब लगाएं?
अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा रूखे और बेजान हो गए हैं, तो उनकी कुदरती चमक लौटाने के लिए पके हुए चावल और दही का मिश्रण इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, पके हुए चावल में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन डी और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं, जो दही के साथ मिलकर बालों की गहराई से कंडीशनिंग करते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।
इस मिश्रण से और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं?
डैंड्रफ की दिक्कत होती है दूर: अगर आपके बालों में रूसी या डैंड्रफ की परेशानी रहती है, तो यह मिश्रण उसे काबू करने में भी कारगर साबित होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प पर जमी गंदगी और इंफेक्शन को साफ करने में मदद करता है।
बाल झड़ना होता है कंट्रोल: दही और चावल का यह हेयर पैक कमज़ोर हेयर फॉलिकल्स को मज़बूती देता है। इसमें मौजूद प्रोटीन हेयर फॉल को रोककर बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है।
फ्रिजी बालों से मिलती है राहत: अगर आपके बाल बहुत ज़्यादा फ्रिजी और उलझे रहते हैं, तो उन्हें कुदरती चमक देने के लिए आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे तैयार करें यह हेयर पैक?
इसे बनाने के लिए आधा कप चावल में दो चम्मच दही, एक चम्मच नारियल तेल और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इन सभी चीज़ों को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह पीस लें। तैयार मास्क को एक एयर टाइट कंटेनर में निकाल लें और हेयर वॉश करने से पहले बालों पर लगाएं। इस पैक को आधे घंटे तक बालों पर लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इस हेयर पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
https://www.indiatv.in/lifestyle/fashion-and-beauty-tips/what-happens-when-you-apply-a-mixture-of-cooked-rice-and-curd-on-hair-know-benefits-2026-06-09-1223862