राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 141 आरपीएस अधिकारी इधर से उधर; दौसा जिले के कई थानों के सीओ और डीएसपी बदले

राजस्थान पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के तहत 141 आरपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दौसा जिले के कई पदों के साथ-साथ राज्य स्तर पर दो आईपीएस अधिकारियों की भी जगह बदली गई है।

राजस्थान के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। इस कवायद के अंतर्गत कुल 141 राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी की गई इस सूची में विभाग के कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं।

दौसा जिले में कई पदों पर नए चेहरे

दौसा जिले में महुआ के सीओ रहे मनोहर लाल को हटाकर अब यह जिम्मेदारी अनूप सिंह को सौंपी गई है। इसी तरह लालसोट में दिलीप मीणा की जगह अब सुरेंद्र कुमार नए डीएसपी की भूमिका निभाएंगे।

बांदीकुई में रोहिताश देवन्दा के स्थान पर लक्ष्मीकांत शर्मा को डीएसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं नांगल राजावतान में दीपक मीणा की जगह अब शीशराम मीणा पुलिस उपाधीक्षक का दायित्व संभालेंगे।

राज्य स्तर पर दो आईपीएस अधिकारी भी बदले

आरपीएस अधिकारियों के अलावा राज्य स्तर पर दो आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें जतीन जैन और प्रतीक सिंह के नाम शामिल हैं।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-rajasthan-rps-transfer-list-2026-141-officers-transferred-dausa-dsp-co-changes-10552272.html