वृषभ राशिफल: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और कारोबार में लाभ के संकेत, आज जरूर करें यह उपाय

ज्येष्ठ माह की नवमी तिथि और मंगलवार के संयोग पर वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन फलदायी रहेगा। रुका धन वापस मिलने और नौकरी में प्रमोशन के मजबूत योग हैं, जबकि प्रेम जीवन में थोड़ी सावधानी जरूरी है।

आज मंगलवार को ज्येष्ठ माह की नवमी तिथि और मंगलवार के मेल पर वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ और लाभकारी साबित होने वाला है। ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग को आधार बनाकर बारह राशियों का राशिफल तैयार किया जाता है। वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। इस समय चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं, जबकि सूर्य वृषभ राशि में मौजूद है।

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई दृष्टि से खास रहेगा। आज आप आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और आपका रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के प्रबल योग बने हुए हैं। हालांकि दिनभर अपने क्रोध पर काबू रखना जरूरी है, ताकि कोई बात बिगड़ने न पाए।

कारोबार और नौकरी में रहेगा अच्छा दिन

व्यापार से जुड़े वृषभ राशि के जातक आज पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे और उनकी मेहनत का पूरा फल भी उन्हें मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। आज आपको नई नौकरी मिल सकती है और प्रमोशन के योग भी बने हुए हैं। मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने तय लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे।

म्युचुअल फंड में निवेश से मिलेगा फायदा

निवेश की योजना बना रहे वृषभ राशि के जातक आज म्युचुअल फंड में पैसा लगा सकते हैं, जिससे भविष्य में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज शेयर बाजार में भी निवेश किया जा सकता है, लेकिन इससे पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

प्रेम जीवन में रहेगा तनाव

प्रेम संबंध में बंधे जातकों को आज अपनी लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है। इसलिए आज अपनी वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। वहीं विवाहित लोगों का जीवन आज खुशनुमा रहेगा। अपने साथी को थोड़ा समय जरूर दें, इससे आपसी रिश्ता और मजबूत होगा।

हनुमान जी की करें पूजा-आराधना

आज आपका शुभ रंग लाल और शुभ अंक 7 है। वृषभ राशि के जातक आज रामभक्त हनुमान जी की पूजा-आराधना अवश्य करें। उन्हें लाल ध्वजा अर्पित करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होंगे।

https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-vrishabh-rashi-horoscope-9-june-business-career-love-life-and-job-astrology-prediction-local18-10551215.html