मुजफ्फरनगर: एक ही परिसर में 'किंग चिकन कॉर्नर' और 'श्री बद्री विशाल भोजनालय', हिंदू संगठनों ने किया हंगामा, फूंका बोर्ड

कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर के सिसौना गांव के पास एक होटल परिसर में अलग-अलग नामों से चल रहे नॉनवेज ढाबे और कन्फेक्शनरी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बोर्ड जला दिया।

कांवड़ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मुजफ्फरनगर में होटलों और ढाबों की पहचान को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। ताजा मामला दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना गांव के पास स्थित एक होटल का है, जहां एक ही परिसर में अलग-अलग नामों से चल रहे प्रतिष्ठानों को लेकर तनाव की स्थिति बन गई।

क्या है पूरा मामला

आरोप है कि इस होटल परिसर में एक ओर "किंग चिकन कॉर्नर" के नाम से नॉनवेज ढाबा संचालित हो रहा है, जबकि उसी परिसर में "श्री बद्री विशाल भोजनालय" और "श्री बद्री विशाल कन्फेक्शनरी" के नाम से भी बोर्ड लगाए गए हैं। एक ही जगह पर अलग-अलग नामों से चल रहे इन प्रतिष्ठानों ने ही विवाद की जड़ बनाई।

संगठनों ने जताई आपत्ति

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसी बात पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक ही परिसर में धार्मिक नामों वाले बोर्ड के साथ-साथ नॉनवेज ढाबा चलाना भ्रम फैलाने जैसा है। विरोध के दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में लगे बोर्ड को आग के हवाले कर दिया।

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/muzaffarnagar-hindu-organizations-protest-kanwad-marg-local18-10551848.html