जून की चिलचिलाती गर्मी से अगर आप राहत पाना चाहते हैं और ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां ठंडी हवाएं, पहाड़ों की हरियाली और प्रकृति का असली सुकून एक साथ महसूस हो, तो देहरादून के पास मौजूद यह मनमोहक जगह आपके सफर की योजना के लिए बिल्कुल उपयुक्त साबित हो सकती है। घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच छिपा यह शानदार झरना इन दिनों सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।
विदेशी लोकेशन जैसा एहसास
यहां कदम रखते ही ऐसा महसूस होता है मानो आप किसी विदेशी पर्यटन स्थल पर पहुंच गए हों। चारों ओर फैली हरियाली, ठंडी फुहारें और शांत वातावरण मन को एक अलग ही सुकून देते हैं। पहाड़ों की गोद में बहता पानी और इसके आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है।
312 फीट की ऊंचाई से गिरता दूधिया पानी
इस झरने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी ऊंचाई, जहां 312 फीट की ऊंचाई से दूधिया पानी नीचे गिरता है। इतनी ऊंचाई से गिरते पानी का यह नजारा देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देता है और यही दृश्य इस जगह को बाकी पर्यटन स्थलों से अलग बनाता है।
मसूरी जैसी भीड़ से दूर
इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां मसूरी जैसी भारी भीड़ और शोर-शराबा देखने को नहीं मिलता। यहां आपको सिर्फ शांति, ठंडी फुहारें और प्रकृति की खूबसूरती ही नजर आती है, जो इसे परिवार और दोस्तों के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए एक आदर्श ठिकाना बनाती है।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/travel-chakrata-tiger-fall-famous-waterfall-near-dehradun-for-perfect-summer-tourist-destination-must-visit-local18-10551307.html