सीधी हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, शव जलाकर मिटाने की कोशिश

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में खेत किनारे मिली महिला की अधजली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. जांच में महिला का पति ही हत्या का आरोपी पाया गया, जिसने गला दबाकर हत्या के बाद शव में आग लगा दी थी.

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक महिला की अधजली लाश मिलने से जुड़े सनसनीखेज मामले से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है. लंबी जांच के बाद सामने आया कि इस वारदात के पीछे किसी बाहरी व्यक्ति का नहीं, बल्कि मृतका के पति का ही हाथ था.

कहां मिली थी लाश

घटना बहरी थाना क्षेत्र के दुआरा कला गांव की है, जहां खेत के किनारे एक महिला की अधजली लाश बरामद हुई थी. इस हालत में मिली लाश ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और मामला रहस्य बना हुआ था.

क्या निकली वजह

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. भरण-पोषण की राशि को लेकर भी दोनों के बीच तनाव बना हुआ था, जो लगातार गहराता जा रहा था.

कैसे दिया वारदात को अंजाम

जांच के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर महिला अपने पति के घर पहुंची थी. इसी दौरान उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद आरोपी ने पहचान छिपाने की नीयत से शव को खेत के किनारे ले जाकर आग के हवाले कर दिया, ताकि किसी को सच का पता न चल सके.

https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/sidhi-husband-killed-wife-police-cracks-down-on-sensational-murder-of-woman-in-sidhi-10551160.html