नया हफ्ता दर्शकों के लिए ओटीटी की नई खेप लेकर आया है। इस बार अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो हर तरह के दर्शक के मनोरंजन का ख्याल रखती हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और ज़ी5 तक, हर जगह नए कंटेंट की धूम रहेगी। एक्शन, ड्रामा, रोमांस, हॉरर-कॉमेडी, थ्रिलर और सस्पेंस — हर जोनर का स्वाद इस हफ्ते मिलने वाला है। अली फजल, अक्षय कुमार, सूर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे सितारे इस लिस्ट के नए शोज और फिल्मों का चेहरा बने हुए हैं।
भूत बंगला
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उन्होंने अर्जुन आचार्य का किरदार निभाया है और पूरी कहानी इसी किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। अर्जुन को मंगलपुर के एक गांव में अपने पुरखों के भूतिया महल के बारे में पता चलता है और वह वहीं अपनी बहन की शादी करवाने का फैसला कर लेता है। लेकिन यह राह आसान नहीं रहती — वह भूतों के साये, परिवार की उलझनों और मजेदार गड़बड़ियों के बीच फंस जाता है। इसके बाद जो होता है, वह दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाला है। यह फिल्म अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है।
कहां देखें: नेटफ्लिक्सरिलीज डेट: 12 जून 2026
राख
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी यह इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज 1978 में हुए गीता और संजय चोपड़ा के मर्डर और किडनैपिंग के असली केस पर आधारित है। 1970 के दशक के आखिर की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में अली फजल ने जयप्रकाश की भूमिका निभाई है, जो बेरहम अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार जुटा रहता है। इस वेब सीरीज में सोनाली बेंद्रे, राकेश बेदी और आमिर बशीर अहम किरदारों में हैं।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियोरिलीज डेट: 12 जून 2026
मां है ना
'मां है ना' शिल्पा शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला कुकिंग रियलिटी शो है, जिसमें Gen-Z सेलिब्रिटीज और उनकी मां हिस्सा लेंगी। शो में मां-बेटे/बेटी के रिश्ते की गर्माहट के साथ-साथ उनकी प्यारी नोक-झोंक भी देखने को मिलेगी।
कहां देखें: ज़ी5रिलीज डेट: 12 जून 2026
दृढ़म
यह मलयालम क्राइम थ्रिलर विजय राधाकृष्णन की कहानी कहती है, जिसका किरदार शेन निगम ने निभाया है। विजय एक नया सब-इंस्पेक्टर है, जिसकी तैनाती कुझिनिलम नाम के एक शांत गांव में होती है। लेकिन कहानी में तब मोड़ आता है, जब वह मर्डर, डकैती और बढ़ते जनदबाव के उलझे हुए जाल में फंस जाता है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को खूब सराहा गया और अब यह हिंदी में भी दर्शकों तक पहुंच रही है।
कहां देखें: जियो हॉटस्टाररिलीज डेट: 12 जून 2026
एवरी ईयर आफ्टर
8 एपिसोड वाली यह रोमांटिक ड्रामा सीरीज कार्ली फॉर्च्यून के बेस्ट-सेलिंग नॉवेल 'एवरी समर आफ्टर' पर आधारित है। कहानी बचपन के दो दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो एक उलझी हुई स्थिति में फंस जाते हैं और प्यार तथा सोलमेट जैसे विचारों पर सवाल उठाने लगते हैं।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियोरिलीज डेट: 10 जून 2026
तारकटा
इस हफ्ते आप बंगाली सीरीज 'तारकटा' का भी आनंद ले सकते हैं। यह एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है, जो 12 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज होगी। इसमें विक्रमादित्य, राजकुमार सरकार और मियांग चांग मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कहां देखें: ज़ी5रिलीज डेट: 10 जून 2026
करुप्पु
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी के पर्दे पर आने को तैयार है। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब भाई और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा को सराहनीय रिव्यू मिले हैं और यह 12 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियोरिलीज डेट: 10 जून 2026
https://www.indiatv.in/entertainment/ott/new-ott-release-entertainment-extravaganza-this-week-akshay-horror-comedy-to-suriya-action-packed-films-host-of-fantastic-movies-series-releasing-2026-06-08-1223732