बिहार की राजधानी पटना से एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया कि चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। इस घटना की जानकारी खुद कोचिंग सेंटर के मालिक और जाने-माने टीचर खान सर ने दी थी, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।
पटना पुलिस का बयान
अब इस पूरे प्रकरण को लेकर पटना पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर किसी प्रकार की कोई गोलीबारी नहीं हुई है। इस तरह पुलिस ने फायरिंग से जुड़ी खबरों को पूरी तरह नकार दिया है।
खबर अपडेट हो रही है
यह मामला अभी सामने आया है और इससे जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट हो रही है। नई जानकारी मिलते ही विस्तृत ब्योरा साझा किया जाएगा।
https://www.indiatv.in/bihar/patna-police-statement-no-firing-took-place-outside-khan-sir-coaching-centre-2026-06-03-1222659