संगठन विस्तार की दिशा में कांग्रेस का बड़ा कदम
कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को धार देने और विभिन्न राज्यों में पार्टी गतिविधियों को तेज करने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के स्तर पर बड़ा निर्णय लेते हुए कुल 81 पदाधिकारियों को सचिव के रूप में नियुक्त और पुनर्नियुक्त किया है। इन सभी नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को किया गया। ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी जाएंगी। इन पदाधिकारियों को अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नियुक्तियां
इस बड़े फेरबदल के तहत उत्तर प्रदेश को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जहां पार्टी ने कुल 6 नेताओं को AICC सचिव के पद पर जिम्मेदारी दी है। उत्तर प्रदेश के लिए नियुक्त किए गए नेताओं में अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंद्र जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य का नाम शामिल है। वहीं, बिहार के मोर्चे पर पार्टी ने प्रदीप नरवाल, प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा को नियुक्त किया है।
विभिन्न विभागों और राज्यों में नई जिम्मेदारी
कांग्रेस ने न केवल राज्यों, बल्कि कई महत्वपूर्ण विभागों के लिए भी सचिवों का चयन किया है। इनमें संचार, प्रचार, मीडिया, सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया जैसे अहम विभाग शामिल हैं। पार्टी ने इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए 2 नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है। देशभर के असम, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नई नियुक्तियां की गई हैं। कई मामलों में नेताओं को एक से अधिक राज्यों का प्रभार भी दिया गया है।
निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान को सराहा
पार्टी की ओर से उन निवर्तमान AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने अब तक अपने दायित्वों का निर्वहन किया। संगठन ने अंबा प्रसाद, बीएम संदीप, चेतन चौहान, चिरंजीव राव, क्रिस्टोफर तिलक, देवेंद्र यादव, दिव्या मदेरणा और मंसूर अली खान जैसे नेताओं के योगदान की सराहना की है।
नियुक्तियों का राज्यवार विवरण
- कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय: प्रणव झा, गौरव पांधी
- संचार, प्रचार, मीडिया: विनीत पुनिया, रुचिरा चतुर्वेदी
- असम: मनोज चौहान, बॉबी भगत, इफ्तेकार अहमद
- केरल, लक्षद्वीप: मयूरा एस. जयकुमार, गणेश कुमार यादव
- तमिलनाडु, पुडुचेरी: निवेदित अल्वा, जंगा गौतम, वेंकटेश्वर
- उत्तराखंड: मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, भीम कुमार
- गुजरात: रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत, नरेश ठाकुर
- कर्नाटक: नेट्टा डी'सूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी, एस. सारथ
- पंजाब: हिना कावरे, रविंद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर, राज कुमार मौर्य
- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख: धीरज गुर्जर, सुशील कुमार पासी
- मध्य प्रदेश: नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान, ओमवीर यादव
- झारखंड: भूपेंद्र मरावी, अवनीश काजला
- महाराष्ट्र: यू.बी. वेंकटेश, रेहाना रियाज चिश्ती, एफ.एच. जक्कप्पनावर, योगेंद्र योगी
- राजस्थान: विश्व विजय सिंह, पोरलक खारते, पालक वर्मा, मनोज बागरी
- प्रशासन: सुशांत मिश्रा, मनोज त्यागी
- इंडियन ओवरसीज कांग्रेस: आरती कृष्णा
https://www.indiatv.in/india/politics/organizational-reshuffle-in-congress-81-leaders-appointed-as-aicc-secretaries-see-the-full-list-2026-11-19-1255280