करौली में चांदी के सिक्कों को पछाड़ रही हनुमान चालीसा, ग्राहकों की नई पसंद बने धार्मिक ग्रंथ

करौली के सर्राफा बाजार में अब चांदी की मूर्तियों और सिक्कों की जगह हनुमान चालीसा और सुंदरकांड जैसे धार्मिक ग्रंथों की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग इन्हें उपहार देने के लिए बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं।

बदल रहा है सराफा बाजार का ट्रेंड

करौली के स्थानीय सर्राफा बाजार में इन दिनों खरीदारी का चलन पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। अब तक सोने और चांदी के सिक्कों या देवी-देवताओं की मूर्तियों को शुभ मानकर खरीदा जाता था, लेकिन अब इनकी जगह चांदी से तैयार किए गए धार्मिक ग्रंथों ने ले ली है। बाजार में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की मांग में भारी उछाल देखा जा रहा है।

बारीकी से तैयार होते हैं ये ग्रंथ

बाजार में उपलब्ध इन धार्मिक ग्रंथों को राजकोट के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है। इनकी खासियत चांदी के वर्क पर की गई बेहद सूक्ष्म नक्काशी है। इन ग्रंथों की पवित्रता और चमक को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इनके ऊपर विशेष लेमिनेशन की परत भी चढ़ाई जाती है, जिससे ये सालों-साल सुरक्षित रहते हैं।

क्या है इन धार्मिक ग्रंथों की कीमत

आकर्षक डिजाइन और शुद्धता के चलते ये आइटम ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। फिलहाल बाजार में इन चांदी के धार्मिक ग्रंथों की कीमत 2 हजार रुपये से लेकर 4 हजार रुपये के बीच निर्धारित है। अपनी बजट रेंज और शुभता के कारण ये आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

उपहार के तौर पर पहली पसंद

लोग इन चांदी के ग्रंथों को न केवल अपने घरों के मंदिरों में स्थापित करने के लिए खरीद रहे हैं, बल्कि उपहार के रूप में देने के लिए भी यह सबसे बेहतरीन विकल्प बनकर उभरे हैं। शादी-ब्याह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में पारंपरिक भेंट देने की जगह अब लोग इन धार्मिक उपहारों को देना अधिक पसंद कर रहे हैं। पारंपरिक सिक्कों और मूर्तियों से हटकर यह नया चलन करौली के बाजार में काफी लोकप्रिय हो चुका है।

https://hindi.news18.com/photogallery/rajasthan/karauli-people-buy-silver-hanuman-chalisa-and-sunderkand-demand-for-gifts-in-karauli-local18-ws-k-10989661.html