उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानू प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी पर अलग-अलग जिलों में मिलाकर करीब 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था और विभिन्न थानों में उसके खिलाफ कुल 40 मुकदमे दर्ज थे। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गए।
ADG LO अमिताभ यश के मुताबिक, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और डकैती जैसे 40 से अधिक मामलों में यह अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था। उस पर आजमगढ़, अंबेडकर नगर और गोरखपुर पुलिस की ओर से कुल मिलाकर 1.75 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। बताया गया कि भानू पर आजमगढ़ पुलिस ने 1 लाख, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
कैसे हुई मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, भानू प्रताप सिंह मूल रूप से गोरखपुर के बिखनीपुर गांव का रहने वाला था। प्रयागराज एसटीएफ को जैसे ही उसकी मौजूदगी की सूचना मिली, टीम ने उसकी घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही भानू ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया। अलग-अलग जिलों में दर्ज 40 मुकदमों के चलते पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
किस जिले की पुलिस ने रखा था कितना इनाम
- आजमगढ़ पुलिस: 1 लाख रुपये
- अंबेडकरनगर पुलिस: 50 हजार रुपये
- गोरखपुर पुलिस: 25 हजार रुपये
- बस्ती पुलिस: 15 हजार रुपये
https://www.indiatv.in/uttar-pradesh/criminal-bhanu-pratap-singh-killed-in-encounter-in-ayodhya-rewarded-of-2-lakh-2026-06-08-1223719