Rahu Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को पाप ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है, और इनकी खास बात यह है कि ये हमेशा वक्री यानी उल्टी दिशा में चलते हैं। किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने में इन ग्रहों को लगभग 18 महीने लग जाते हैं। मौजूदा समय में राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान है। मगर 5 दिसंबर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जब राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन ज्योतिष की दृष्टि से बेहद अहम घटना मानी जाती है। आइए जानते हैं कि यह गोचर किन राशियों के लिए सुनहरा साबित होने वाला है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद फायदेमंद रहने वाला है। करियर में अचानक तेजी देखने को मिल सकती है और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी कार्य में बड़ी कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी होगी और मकान का सुख भी प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर करियर में जबरदस्त उन्नति लेकर आएगा। आमदनी में अच्छी वृद्धि होने की उम्मीद है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और लंबे अरसे से अटका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात के योग हैं, साथ ही विदेश जाने का सपना भी साकार हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर खासा शुभ माना जा रहा है। काफी समय से अटके पड़े काम अब रफ्तार पकड़ेंगे और करियर में बेहतर तरक्की देखने को मिलेगी। मनचाही जगह नौकरी मिलने की संभावना है और अचानक फंसा हुआ पैसा भी लौट सकता है। हर काम में माता-पिता का साथ मिलेगा। अदालती मामलों में सफलता हाथ लगेगी और किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगी और कारोबार में अच्छी कमाई करने में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह दौर अनुकूल है। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है और कहीं से बड़ी नौकरी का प्रस्ताव भी आ सकता है। आप अपना खुद का काम भी शुरू कर सकते हैं।
https://www.indiatv.in/religion/news-rahu-ketu-gochar-2026-4-zodiac-signs-golden-time-start-get-good-growth-in-job-business-2026-06-08-1223672