इष्ट देव: कुंडली के लग्न से जानें अपने आराध्य देव, इस एक उपासना से मिलेगी मनचाही सफलता!

हर व्यक्ति का कोई न कोई इष्ट देव होता है, जिसकी आराधना से जीवन में तरक्की और सुख-शांति आती है। जानिए अपनी कुंडली के लग्न के आधार पर कि आपके असली इष्ट देव कौन हैं।

इष्ट देव कैसे पता करें: हर इंसान की किसी न किसी देवी या देवता में गहरी आस्था होती है। कोई भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रमा रहता है तो किसी को श्री हरि विष्णु की पूजा से असीम सुख की अनुभूति होती है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तय ही नहीं कर पाते कि किस देवी-देवता को अपना आराध्य मानें। यहां सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अगर जीवन में बड़ी सफलता और उन्नति की चाह है तो अपने इष्ट देव की उपासना अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि इष्ट देव की आराधना से तरक्की के द्वार अपने आप खुलने लगते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। पर अब सवाल यह उठता है कि आखिर अपने इष्ट देव की पहचान कैसे की जाए?

दरअसल, आप अपनी कुंडली के लग्न भाव को देखकर बड़ी आसानी से यह जान सकते हैं कि किस देवी या देवता की पूजा आपके लिए अत्यंत फलदायी रहेगी। ज्योतिष के अनुसार लग्न से जुड़े देवी-देवता ही हमारे इष्ट देव माने जाते हैं और हर व्यक्ति को इनकी आराधना करनी चाहिए।

लग्न के अनुसार पहचानिए अपने इष्ट देव

  1. मेष लग्न - इस लग्न वालों के इष्ट देव सूर्य देवता और गायत्री देवी हैं। इनकी पूजा करने पर जीवन में सुखों की कभी कमी नहीं रहती।
  2. वृषभ लग्न - इस लग्न वालों को बुध देवता और भगवान गणेश की आराधना अवश्य करनी चाहिए।
  3. मिथुन लग्न - इनके इष्ट देव शुक्र देव और मां दुर्गा हैं, जिनकी उपासना से मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
  4. कर्क लग्न - इनके इष्ट देव भगवान हनुमान और मंगल देवता हैं।
  5. सिंह लग्न - इनके इष्ट देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु हैं। इनकी उपासना से जीवन में सदा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  6. कन्या लग्न - इनके इष्ट देव भगवान शनि और भगवान शिव हैं।
  7. तुला लग्न - इनके इष्ट देव शनि देव और भगवान शिव हैं।
  8. वृश्चिक लग्न - इनके इष्ट देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु हैं।
  9. धनु लग्न - इनके इष्ट देव मंगल देवता और भगवान हनुमान हैं।
  10. मकर लग्न - इनके इष्ट देव शुक्र और मां दुर्गा हैं।
  11. कुंभ लग्न - इनके इष्ट देव बुध देव और भगवान गणेश हैं।
  12. मीन लग्न - इनके इष्ट देव चंद्र देव और भगवान शिव हैं।

https://www.indiatv.in/religion/news-isht-dev-kaise-pata-kare-ish-1-puja-se-milegi-kamyabi-2026-06-08-1223687