सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हाई कोर्ट से मिली जमानत हुई रद्द
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में देश की सर्वोच्च अदालत से बहुत बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट द्वारा उन्हें दी गई जमानत को रद्द कर दिया है। शीर्ष अदालत के इस सख्त रुख के बाद अब अनंत सिंह को एक बार फिर सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।
सरेंडर को लेकर क्या बोले मोकामा विधायक?
अदालत की ओर से जमानत रद्द किए जाने का आदेश आने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में अपनी आस्था जताते हुए साफ कहा कि वह कानून के फैसले का पालन करेंगे।
"हां, मैं सरेंडर कर दूंगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। कोर्ट जब और जहां भी कहेगा, मैं सरेंडर कर दूंगा..."
न्यायिक प्रक्रिया का करना होगा पालन
हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद वे बाहर थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस नए निर्देश के बाद उन्हें कानून के समक्ष आत्मसमर्पण करना होगा। दुलारचंद यादव की हत्या के इस मामले में अब मोकामा विधायक को अदालत द्वारा तय समय और स्थान पर सरेंडर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
https://www.indiatv.in/bihar/mokama-mla-anant-singh-says-i-will-surrender-whenever-and-wherever-court-will-ask-2026-10-30-1251831