राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू हो गई है। मालवीय नगर स्थित नंदपुरी अंडरपास के नजदीक प्रशासन का बुलडोजर पहुंच चुका है और नूरानी मस्जिद को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई है, वहीं आसपास के हर घर की छतों पर पुलिसकर्मियों की कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
एक साथ 5 धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई
जयपुर में आज कुल 5 धार्मिक स्थलों को हटाया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर का माहौल किसी भी तरह से न बिगड़े। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़ी पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
शहर में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 3 हजार से ज्यादा पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर 9 जून रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
https://www.indiatv.in/rajasthan/bulldozer-action-in-jaipur-live-religious-place-mosque-mazar-satsang-bhavan-temples-demolition-internet-shutdown-2026-06-08-1223657