क्या है पूरा मामला
मुंबई के मालाड इलाके में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आकाश धोत्रे अपने भाई के साथ अप्पा पाड़ा रिक्शा स्टैंड के पास जूस पीने के लिए जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद सुरेंद्र मिश्रा और महेंद्र मिश्रा नाम के दो लोगों ने कथित तौर पर उसकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की।
विरोध करने पर भड़के आरोपी
जैसे ही आकाश ने इस हरकत का विरोध किया, दोनों आरोपी आगबबूला हो गए और उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने आकाश पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बचाने आए भाई पर भी हमला
आकाश को बचाने के लिए जब उसका भाई आगे आया तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू चला दिया। भाई के पेट और सीने में चाकू लगने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया।
हमले में पांच लोग घायल
इस वारदात में आकाश और उसके भाई के अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
https://hindi.news18.com/news/maharashtra/mumbai-mumbai-knife-attack-man-stabs-for-in-broad-daylight-for-opposing-pickpocketing-one-killed-10549138.html