कैंपस की दीवारों पर नारों को लेकर नया विवाद
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विवादित नारों को लेकर स्थिति गरमा गई है। परिसर में 'नक्सलबाड़ी जिंदाबाद' और 'फ्री उमर खालिद' जैसे नारे लिखे जाने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। इस घटनाक्रम से कैंपस के भीतर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
एबीवीपी के गंभीर आरोप और कार्रवाई की मांग
छात्र संगठन एबीवीपी ने आरोप लगाया है कि कैंपस की दीवारों पर जानबूझकर भड़काऊ बातें लिखी गई हैं। संगठन के अनुसार सावरकर के चित्र पर भी बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। एबीवीपी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
राष्ट्रवादी छात्रों का जवाब और प्रशासनिक जांच
इस घटनाक्रम के बीच अब ताजा अपडेट सामने आया है कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े छात्रों ने भी कैंपस की दीवारों पर अपने स्लोगन लिखकर जवाब दिया है। इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी सामने आई थीं तस्वीरें
इससे पहले भी शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे स्लोगन लिखे जाने का मामला सामने आ चुका है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी कथित तौर पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' जैसे नारे लिखे जाने की तस्वीरें सामने आई थीं।
https://hindi.news18.com/photogallery/nation/jnu-left-vs-right-naxalbari-free-umar-khalid-slogans-nationalist-students-10934859.html