पेंटिंग के दौरान घर के सामान की सुरक्षा
दिवाली का त्योहार नजदीक है और हर तरफ घरों में रंगाई-पुताई का काम शुरू हो गया है। अक्सर पेंटिंग करवाते समय जल्दबाजी में स्विच बोर्ड, लाइट बल्ब, दीवार पर लटकी तस्वीरें और अन्य कीमती इलेक्ट्रॉनिक चीजें खराब हो जाती हैं। इन पर पेंट की छींटें गिरने से उनकी खूबसूरती भी कम हो जाती है। हालांकि, सही तरीके अपनाकर आप इन चीजों को पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।
स्विच बोर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बचाव
सुल्तानपुर के पेंट विक्रेता दीपक कश्यप के अनुसार, अगर आप पेंटिंग के दौरान स्विच बोर्ड को पेंट की गंदगी से बचाना चाहते हैं, तो पेंटिंग शुरू होने से पहले ही उनके बाहरी हिस्से को पेंटर टेप या प्लास्टिक कवर की मदद से ढक देना चाहिए। इससे रंग उन पर नहीं चढ़ेगा और काम पूरा होने के बाद टेप हटाते ही बोर्ड पहले की तरह साफ-सुथरे दिखेंगे।
सजावटी वस्तुओं का रखें खास ध्यान
दीवारों की पेंटिंग के दौरान उन पर लगी फोटो फ्रेम, घड़ी, कैलेंडर और अन्य सजावटी वस्तुओं पर पेंट गिरने का काफी जोखिम रहता है। पेंटिंग का काम शुरू करने से पहले इन सभी चीजों को दीवार से उतारकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख देना चाहिए। इस छोटी सी सावधानी से न केवल आपका सामान सुरक्षित रहेगा बल्कि पेंटिंग का काम भी बिना किसी रुकावट के तेजी से पूरा हो सकेगा।
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/tips-and-tricks-before-house-painted-for-diwali-how-to-save-switchboards-photographs-light-bulbs-local18-10933003.html