वरकला बीच पर विदेशी महिला को बनाया निशाना
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वरकला बीच पर एक विदेशी महिला के साथ उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि लगभग 1.30 बजे हुई इस घटना में 53 वर्षीय ब्रिटिश महिला को निशाना बनाया गया। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय स्थानीय निवासी के रूप में हुई है, जिसने महिला पर यौन हमला करने का दुस्साहस किया।
कैसे हुई वारदात
पीड़िता रात का भोजन करने के बाद अपने आवास की ओर पैदल जा रही थी, तभी यह घटना हुई। आरोपी ने महिला को अचानक दबोच लिया और उसके निजी अंगों को छूने की कोशिश की। महिला ने आरोप लगाया है कि हमलावर ने उसके कपड़े खींचने के साथ ही उन्हें फाड़ भी दिया। इतना ही नहीं, उसे जमीन पर घसीटा गया और अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर अपहरण करने का प्रयास किया गया।
लोगों की मदद से बची जान
जब आरोपी महिला को ले जाने की कोशिश कर रहा था, तब स्थानीय लोगों और अन्य पर्यटकों के मौके पर पहुंचने से पीड़िता की जान बच सकी। मौजूद लोगों के विरोध के बावजूद आरोपी वहां से जाने को तैयार नहीं था। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहाद नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब आगे की कानूनी कार्यवाही में जुटी हुई है।
https://www.indiatv.in/india/national/kerala-british-womant-tourist-assaulted-at-famous-varkala-beach-clothes-were-pulled-and-torn-2026-10-20-1249937