अगर आने वाले पल की झलक पहले ही मिल जाए तो हर व्यक्ति सोच-समझकर अपने कदम बढ़ाए। राशिफल ठीक यही काम करता है और अगले 24 घंटे में क्या घटित होने वाला है, उसका अनुमान देने में मदद करता है। मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहने वाला है। राशि के स्वामी ग्रह मंगल आज आपको भरपूर ऊर्जा, साहस और शक्ति प्रदान करेंगे।
आज का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त
आज मेष राशि में विष्कुम्भ योग बन रहा है, जिससे अटका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है और प्रेम तथा रिश्तों के लिहाज से भी दिन अनुकूल बना रहेगा। ग्रीष्म ऋतु और ज्येष्ठ मास चल रहा है। तिथि अष्टमी, नक्षत्र शतभिषा और पक्ष कृष्ण है। सूर्योदय 5.22 मिनट पर तथा सूर्यास्त 7.17 मिनट पर होगा।
शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त आज 11.52 से 12.47 तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। किसी प्रतिष्ठान के उद्घाटन या अन्य सांस्कृतिक आयोजन के लिए यह बेहतरीन समय माना जा रहा है। वहीं अशुभ समय राहुकाल 8.51 से 10.35 तक रहेगा, इस दौरान कोई नया या शुभ कार्य आरंभ न करें।
ग्रहों की स्थिति का प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार राशि स्वामी मंगल आज पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाए रखेंगे, जिससे आप अपने कामों को फुर्ती के साथ निपटाते दिखेंगे। चंद्रमा लग्न के दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन, वाणी और परिवार को मजबूती देगा। इसके चलते प्रेम और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और मौजूदा समस्याएं समाप्त होंगी। सूर्य पराक्रम और संवाद क्षमता को सशक्त करेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनी रहेगी।
सेहत का हाल
मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी, हालांकि गले और मुंह से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें और गर्मी के इस मौसम में ऋतु के अनुकूल पदार्थों का ही सेवन करें। योग और व्यायाम नियमित रूप से करते रहें ताकि शारीरिक ऊर्जा बनी रहे और काम के दौरान थकान हावी न हो।
प्रेम और पारिवारिक माहौल
प्यार और रिश्तों में आज स्थिरता, विश्वास और प्रेम में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा भी हो सकती है। विवाहित जातकों को उनके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खट्टी-मीठी बातों के बीच पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। माता-पिता के कहने पर कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।
धन और कारोबार
ग्रहों के अनुकूल प्रभाव के कारण आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के संकेत बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज बचत पर विशेष ध्यान दें, इससे भविष्य की योजनाओं को नई उड़ान मिलेगी। निवेश के लिहाज से भी दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी के बल पर विशेष लाभ मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों की सराहना करते नजर आएंगे। पुराने व्यवसाय से तगड़े मुनाफे की उम्मीद है और भरोसेमंद ग्राहक दोबारा खरीदारी के लिए लौटेंगे।
https://hindi.news18.com/astro/daily-horoscope-what-is-aries-horoscope-today-8-june-aaj-ka-mesh-rashifal-love-career-business-local18-10548635.html