लालकृष्ण आडवाणी की स्थिति स्थिर, दिल्ली के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में कराया गया भर्ती

सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है।

सीने में संक्रमण के बाद अस्पताल में कराया गया दाखिल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्था अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिग्गज नेता के स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से एक आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। इस बुलेटिन के अनुसार, उन्हें एहतियात के तौर पर गहन चिकित्सा इकाई यानी ICU में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल पूरी तरह से स्थिर है।

डॉक्टरों की विशेष टीम रख रही है नजर

अपोलो अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी का उपचार न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. विनीत सूरी की सीधी देखरेख में चल रहा है। विशेषज्ञों की एक पूरी टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल के अनुसार, वरिष्ठ नेता को अभी डॉक्टरों के कड़े मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है ताकि उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो सके।

https://www.indiatv.in/india/politics/lk-advani-health-update-apollo-hospital-icu-chest-infection-condition-stable-bjp-leader-delhi-2026-10-17-1249376