प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल की मुख्य भूमिका वाले एकता कपूर के पॉपुलर शो 'नागिन 7' को एक हफ्ते का एक्सटेंशन दिया गया है। दर्शक जिस ग्रैंड फिनाले का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वह अब अगले हफ्ते दिखाया जाएगा। इस फिनाले में बड़े-बड़े ट्विस्ट, ड्रैगन और नागिन की रोमांचक भिड़ंत के साथ-साथ दो स्पेशल अपीयरेंस जैसे सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे।
मेकर्स ने 'नागिन 7' के आखिरी वार चैप्टर 2 का नया दमदार प्रोमो सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी की झलक भी दिखाई दी। इन दोनों नई एंट्री के बाद कयामत की रात बड़ा धमाका होने की उम्मीद है और कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है। माना जा रहा है कि इन ट्विस्ट के साथ सीरियल की टीआरपी रेटिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
दो नई नागिनों की एंट्री से मचा रोमांच
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी कि आखिरी वार चैप्टर 2 में दो नई नागिनों की एंट्री होने वाली है। अब मेकर्स ने पुष्टि कर दी है कि यह सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि सच है। नागिन और ड्रैगन की इस लड़ाई में तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी भी शामिल होंगी।
कहानी के मुताबिक, विशाखा अपनी दुश्मन से बदला लेने के लिए राधिका का साथ देगी। वहीं नागिन अनंता और ड्रैगन राधिका के बीच छिड़े इस महासंग्राम ने पूरे नागलोक में हलचल मचा दी है।
कब रिलीज होगा आखिरी वार चैप्टर 2
नागिन का आखिरी वार चैप्टर 2 दर्शक 13 और 14 जून की रात 8 बजे देख सकेंगे। इन दो दिनों में टीवी पर कयामत की रात बरपेगी, जब नागिन और ड्रैगन के बीच भीषण जंग होगी। प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'इंतकाम के आखिरी वार में राधिका ने विशाखा का साथ मांगा, लेकिन क्या कामयाबी की रात नागिन देगी ड्रैगन को मात?'
फिनाले की तैयारियों की झलक
शो के इन आखिरी कुछ एपिसोड्स में दर्शक इस सीजन की सबसे अहम घटनाओं को देख सकेंगे, जिनमें ड्रैगन और नागिन के बीच की लड़ाई सबसे बड़ी होगी। फिनाले की तैयारियों के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शो की शूटिंग का बिहाइंड-द-सीन फुटेज शेयर किया था, जिसमें कुछ खतरनाक सीन की झलक मिली।
इसके अलावा प्रियंका ने अपने फैंस को कोरियोग्राफर आमार सखारकर से भी रूबरू कराया, जो 'नागिन 7' में अब तक हुए सभी डांस सीक्वेंस के लिए जाने जाते हैं।
https://www.indiatv.in/entertainment/tv/naagin-7-inteqaam-ka-aakhri-vaar-radhika-seeks-vishakha-support-but-can-naagin-ananta-powers-defeat-dragon-kanika-mann-2026-06-07-1223629