ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में रहने वाले छात्रों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी एक चुनौती बन गई है. यहां की टूटी-फूटी सड़कें, चारों ओर उड़ती धूल, गंदगी और बारिश के मौसम में जमा होने वाला कीचड़ इन छात्रों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है. इन्हीं हालात को समझने के लिए यहां पढ़ने वाले छात्रों से बातचीत की गई.
धूल और कीचड़ बना आफत
छात्र सूर्यांश प्रताप सिंह का कहना है कि सड़कों पर पसरी धूल और कीचड़ किसी आफत से कम नहीं है. हर समय उड़ती धूल और गंदगी के बीच आना-जाना मुश्किल हो गया है.
लंबे समय से खराब हैं सड़कें
छात्र राहुल बताते हैं कि नॉलेज पार्क-3 की सड़कों की हालत काफी समय से खराब बनी हुई है. उनका कहना है कि सड़क पर इतनी ज्यादा धूल उड़ती है कि जैसे ही कोई ट्रक या भारी वाहन वहां से गुजरता है, आसपास खड़े लोग पूरी तरह धूल से ढक जाते हैं.
नहीं निकला कोई स्थायी हल
छात्रा मुस्कान चौबे का कहना है कि इस परेशानी का अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा सका है. छात्रों की मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निपटारा किया जाए ताकि उन्हें रोजाना की दिक्कतों से राहत मिल सके.
https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/greater-noida-knowledge-park-3-road-students-reaction-local18-10548704.html