रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन का निराशाजनक आगाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ियों के पास अपनी लय हासिल करने का बेहतरीन मौका था। हालांकि, रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन के पहले ही दिन भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी फ्लॉप नजर आए। 19 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज से पूर्व मैदान पर उतरे मुख्य ओपनर अपनी पहली पारी में कोई कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, आगामी सीरीज में अभी समय बाकी है, जिससे इन खिलाड़ियों को अपनी गलतियों को सुधारने और फॉर्म में वापसी करने का पूरा मौका मिलेगा। आज देश भर में इस रेड बॉल टूर्नामेंट के कुल 19 मैच खेले जा रहे हैं।
जायसवाल और राहुल ने किया निराश
मुंबई और चंडीगढ़ के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत में ही संघर्ष करते दिखे। वह महज 13 गेंदे खेलने के बाद बिना खाता खोले शून्य पर पवेलियन लौट गए। दूसरी तरफ, कर्नाटक और आंध्रा के बीच चल रहे मुकाबले में केएल राहुल भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। राहुल 11 गेंदों में केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनकी टीम शुरुआती दबाव में आ गई।
पृथ्वी शॉ का आक्रामक अर्धशतक, शुभमन गिल मैच से बाहर
महाराष्ट्र और सर्विसेज के बीच मुकाबला दिल्ली के पालम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी शॉ ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 1 छक्का जड़ा और 70 रन बनाए। उनके अलावा अंकित बावने ने भी बेहतरीन 50+ रनों की पारी खेली, जिससे महाराष्ट्र की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इस बीच, भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी का यह पहला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।
मोहम्मद शमी का घातक स्पेल, फेंके 9 मेडन ओवर
बंगाल क्रिकेट अकादमी में दिल्ली और बंगाल के बीच चल रहे मैच में बंगाल के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 17 ओवर में केवल 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए और इस दौरान 9 ओवर मेडन फेंके। वहीं, आकाश दीप ने 17 ओवर में 74 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा आमिर गनी ने भी 12 ओवर में 44 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके।
https://www.indiatv.in/sports/cricket/indian-openers-flop-in-ranji-trophy-yashasvi-jaiswal-out-for-a-duck-kl-rahul-also-got-out-early-2026-10-11-1248214