वेनेजुएला की काली जेलों के राज से उठेगा पर्दा, निकोलस मादुरो पर अमेरिकी नागरिकों को प्रताड़ित करने का नया केस

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उन पर और उनकी पत्नी पर अमेरिकी नागरिकों को जेल में टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मादुरो दंपत्ति पर बढ़ा कानूनी दबाव

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस के खिलाफ कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब उन पर नया आपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, जो सीधे तौर पर अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लेकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से जुड़ा है। अमेरिकी फेडेरल प्रॉजिक्यूटर्स इस मामले में सख्त कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की नई कार्रवाई

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, अमेरिका का डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस जल्द ही इस मामले में आधिकारिक अभियोग पेश कर सकता है। गौरतलब है कि मादुरो पहले से ही न्यूयॉर्क की जेल में बंद हैं और उन पर नार्को-टेररिज्म यानी ड्रग्स तस्करी के बेहद गंभीर आरोप साबित करने की प्रक्रिया चल रही है। ड्रग तस्करी के मामलों के साथ अब मानव अधिकारों के उल्लंघन का नया मुकदमा उनके लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है।

क्या है इन टॉर्चर का असली सच

जांच एजेंसियों के पास मौजूद दस्तावेजों और रिपोर्टों से पता चलता है कि यह नया अभियोग उन एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी नागरिकों के साथ हुए बर्ताव पर आधारित है, जिन्हें पिछले कुछ सालों में वेनेजुएला में कैद किया गया था। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि ये आरोप पूरी तरह से उन अमेरिकी कैदियों के बयानों और साक्ष्यों पर टिके हैं, जिन्हें रिहाई मिली है।

राजनीतिक सौदेबाजी के लिए इस्तेमाल

इन बंदियों ने वेनेजुएला की जेलों में अपने साथ हुए क्रूर व्यवहार की डरावनी दास्तान बयां की है। आरोप है कि मादुरो सरकार इन अमेरिकी नागरिकों को अपनी राजनीतिक चालों और सौदेबाजी के लिए मोहरे के रूप में इस्तेमाल करती थी। इन्हें अवैध रूप से हिरासत में रखकर दबाव बनाने का काम किया जाता था, जिसकी अब अमेरिकी सरकार ने निष्पक्ष जांच के बाद कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है।

https://hindi.news18.com/news/knowledge/venezuelan-president-nicolas-maduro-new-charge-in-usa-over-torture-of-americans-after-drugs-10895858.html