पाकिस्तान ने IMF के लिए चुना नया चेहरा
आर्थिक संकट और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर लगातार जूझ रहे पाकिस्तान ने अब एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अपनी गिरती हुई अर्थव्यवस्था को संभालने और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF के साथ बेहतर तालमेल बैठाने के मकसद से शहबाज शरीफ सरकार ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति को अंजाम दिया है। इस कड़ी में पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मरियम कियानी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्या है मरियम कियानी की नई भूमिका
BS-20 ग्रेड की अधिकारी मरियम कियानी को अब वाशिंगटन डीसी स्थित IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान गंभीर आर्थिक बदहाली और विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी का सामना कर रहा है। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति के जरिए पाकिस्तान वैश्विक वित्तीय संस्थाओं में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
नियुक्ति की शर्तें और कार्यकाल
पाकिस्तान के एस्टेब्लिशमेंट डिवीजन द्वारा 7 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई है। इस आदेश के अनुसार, मरियम कियानी का कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से लेकर अगले 3 साल तक प्रभावी रहेगा। यह नियुक्ति डेपुटेशन के आधार पर की गई है। नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय किए गए 3 साल का कार्यकाल पूरा होते ही वह अपनी जिम्मेदारियों से स्वतः ही मुक्त हो जाएंगी। अब देखना यह होगा कि इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में कितना सुधार आता है और वह किस हद तक IMF के साथ अपनी बातचीत को सफल बना पाता है।
https://hindi.news18.com/news/knowledge/who-is-mariam-kayani-pakistani-administrative-officer-appointed-as-advisor-to-imf-for-fund-10895667.html