वंशिका गर्ग मौत प्रकरण: लिफ्ट में जाते दिखी, कुछ ही घंटों बाद मिला शव; जयपुर की 15 वर्षीय किशोरी की मौत पर गहराया रहस्य

जयपुर के प्रतापनगर स्थित AIS रेजीडेंसी में 15 वर्षीय वंशिका गर्ग की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जयपुर के प्रतापनगर स्थित AIS रेजीडेंसी में 15 वर्षीय वंशिका गर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस घटना ने एक के बाद एक कई सवालों को जन्म दिया है, जिनके जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं हैं।

सीसीटीवी फुटेज में आखिरी झलक

घटना से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस रिकॉर्डिंग में वंशिका साइकिल से अपार्टमेंट परिसर में दाखिल होती दिख रही है और इसके कुछ देर बाद उसे लिफ्ट की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। यही उसकी आखिरी झलक मानी जा रही है।

शाम को निकली, अगली सुबह मिला शव

परिजनों के मुताबिक वंशिका शुक्रवार शाम को साइकिल चलाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन रात होने तक वापस नहीं लौटी। काफी इंतजार और तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई। अगले दिन सुबह उसका शव रेजीडेंसी के बी-ब्लॉक के पोर्च क्षेत्र में पड़ा मिला।

परिजनों ने लगाया अपहरण और हत्या का आरोप

दूसरी ओर, मृतका के परिजनों ने बेटी के अपहरण और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कड़े सवाल उठाते हुए जांच के तरीके पर नाराजगी जताई है।

RUHS अस्पताल के बाहर धरना

परिजन RUHS अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि वंशिका की मौत का सच सामने आ सके।

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/jaipur-vanshika-garg-death-case-of-jaipur-10548458.html