सीमा पार कर भारत पहुंची किशोरी
पाक के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूदा हालातों और तनाव के बीच एक 17 साल की लड़की अनजाने में नियंत्रण रेखा यानी LOC को पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गई थी। भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे पूरी तरह से मानवीय दृष्टिकोण से लिया।
जांच में हुई बात की पुष्टि
लड़की को बीते 2 अक्टूबर को सुरक्षा बलों द्वारा हिरासत में लिया गया था। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ की। पुलिस की गहन जांच में यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया कि लड़की का इरादा गलत नहीं था, बल्कि वह घर से निकलते समय रास्ता भटक गई थी और अनजाने में सीमा के इस पार आ गई थी।
मानवीय आधार पर की गई वापसी
भारतीय अधिकारियों ने इस पूरे मामले में सभी कानूनी और कागजी प्रक्रियाओं को बेहद तेजी से पूरा किया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, पूंछ जिले के 'चक्का दा बाग' क्रॉसिंग प्वाइंट पर सामिया नाम की इस लड़की को पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया गया। भारत के इस सराहनीय कदम ने एक बार फिर साबित किया है कि देश मानवीय मूल्यों को सर्वोपरि रखता है।
https://hindi.news18.com/news/knowledge/what-happened-to-the-pok-girl-who-crossed-the-kashmir-border-india-hands-over-17-year-old-samiya-azeem-to-pakistan-10893186.html