रांची की रिंग रोड पर बसा मल्हारी रिजॉर्ट: सनसेट का नजारा, 50 से ज्यादा मॉकटेल फ्लेवर और कपल्स की पसंदीदा जगह

झारखंड की राजधानी रांची की रिंग रोड पर स्थित मल्हारी रिजॉर्ट शहर की भागदौड़ से दूर सुकून भरे पलों के लिए मशहूर है, जहां कपल्स के लिए स्पेशल डेट और डिनर के साथ फैमिली गेट-टुगेदर का भी इंतजाम है।

झारखंड की राजधानी रांची की रिंग रोड पर एक बेहद खूबसूरत ठिकाना है, जिसका नाम है मल्हारी रिजॉर्ट। यहां से सूरज ढलते समय का दृश्य देखते ही बनता है। खासकर जोड़ों के लिए यहां स्पेशल डेट और स्पेशल डिनर का इंतजाम किया जाता है, वहीं परिवार के साथ आने वालों के लिए भी अलग एरिया मौजूद है। शहर की आपाधापी से दूर लोग यहां सुकून के पल बिताने पहुंचते हैं।

भीड़भाड़ से दूर शांत माहौल

इस रिजॉर्ट की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यहां आपको भीड़ बिल्कुल देखने को नहीं मिलेगी। शहर से दूर हाईवे के किनारे होने के कारण यहां गाड़ियों का शोर तक सुनाई नहीं देता। रिजॉर्ट में खुला गार्डन है और इसी खुले गार्डन के नीचे बैठकर लंच और डिनर का आनंद लिया जा सकता है।

हरियाली, झरने और खास लाइटिंग

पानी के झरने, चारों ओर फैली हरियाली और आकर्षक लाइटिंग आपके मूड को तरोताजा करने के लिए काफी हैं। यहां अकसर लोगों का जमावड़ा बना रहता है। खास बात यह है कि आप अपनी डेट को अपने मुताबिक कस्टमाइज भी कर सकते हैं। यानी अगर आप अपने पार्टनर के लिए कोई खास संदेश या वीडियो दिखाना चाहते हैं, तो उसे यहां बड़ी स्क्रीन पर चलाया जाएगा, जिससे आपके साथी को और भी खास महसूस होगा।

50 से ज्यादा तंदूरी आइटम और इतने ही फ्लेवर

पार्टनर के लिए यहां स्पेशल मेनू ऑर्डर किया जा सकता है। यहां की तंदूरी में चिकन हो या पनीर, कम से कम 50 से अधिक आइटम मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 50 से अधिक फ्लेवर भी मिलेंगे, जो शायद ही आपको कहीं और देखने को मिलें।

मॉकटेल और मोजिटो के शौकीनों के लिए खास

ब्लू हेवन से लेकर वाटरमेलन और ऑरेंज तक, अगर आप मॉकटेल और मोजिटो पीने के शौकीन हैं तो यहां जरूर आ सकते हैं। यहां कपल्स को पूरा समय दिया जाता है और कोई उन्हें डिस्टर्ब नहीं करता। परिवार के साथ आने वालों के लिए भी काफी बड़ा एरिया है, जहां आप अपने पूरे परिवार को एक साथ ला सकते हैं।

फैमिली पार्टी और गेट-टुगेदर का इंतजाम

यहां आराम से 20-25 परिवार के लोग आकर गेट-टुगेदर और पार्टी कर सकते हैं। बर्थडे पार्टी और किटी पार्टी जैसे फैमिली फंक्शन भी यहां आयोजित होते हैं। सनसेट का खूबसूरत नजारा और गुलाबी आसमान के नीचे सेलिब्रेशन करना अपने आप में बेहद खुशनुमा अनुभव है। गर्मी के मौसम में यहां की ठंडी हवा लोगों को अपनी ओर खींच लाती है।

https://hindi.news18.com/photogallery/jharkhand/ranchi-malhari-resort-on-ranchi-ring-road-sunset-views-50-plus-mocktail-flavors-and-a-top-choice-for-couples-local18-10548318.html