बुध का नक्षत्र परिवर्तन: बुध ग्रह 11 जून को आर्द्रा नक्षत्र को छोड़कर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह नक्षत्र परिवर्तन 11 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसके बाद 8 जून तक बुध पुनर्वसु नक्षत्र में ही गोचर करते रहेंगे और फिर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। 11 जून से 8 जुलाई तक की अवधि कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है। गुरुवार के दिन गुरु के नक्षत्र में होने वाला बुध का यह गोचर राशिचक्र की 3 राशियों के लिए सुखदायी रहेगा और इन्हें जीवन में राजयोग जैसे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ साबित हो सकता है। जीवन में संतुलन के साथ-साथ मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। करियर में आपने जो प्रयास किए हैं, उनका शुभ फल 11 जून के बाद मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर बना रहेगा। बुद्धि के दाता बुध शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको आगे बढ़ाएंगे। अटके हुए सरकारी कामकाज इस दौरान पूरे हो सकते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि
बुध आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र माने जाते हैं, इसलिए उनका नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए भी अच्छे परिणाम लेकर आएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कारोबारियों को अचानक से जबरदस्त धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को मनचाही जगह नौकरी मिल सकती है, वहीं आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को पदोन्नति के योग हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे और कुछ लोगों को विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
बुध के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि वालों की वाणी में मिठास देखने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपको ख्याति प्राप्त होगी। यदि आप राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े हैं तो आपके प्रशंसकों की संख्या बढ़ सकती है। करियर के क्षेत्र में भी उपलब्धियां हाथ लगने के योग हैं। अपनी सूझबूझ से आप नया कारोबार शुरू करने में भी सफल हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी बुध का यह गोचर आपको मजबूती प्रदान करेगा।
https://www.indiatv.in/religion/news-budh-nakshatra-parivartan-11-june-2026-chaar-rashiyon-ko-mil-sakta-hai-rajyog-jaisa-sukh-2026-06-07-1223577