प्याज के छिलकों का जादुई इस्तेमाल
अक्सर हम खाना बनाने के दौरान प्याज का इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में डाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिलके आपके घर के बगीचे या किचन गार्डन के पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। अगली बार जब आप प्याज काटें, तो इनके छिलकों को फेंकने के बजाय उन्हें सहेज कर रखें। इनसे पौधों के लिए एक बहुत ही असरदार लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है।
बिना खर्चे के ऐसे बनाएं खाद
इस खाद को बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी सामग्री लाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप सिर्फ सूखे प्याज के छिलकों और पानी की मदद से यह घोल घर पर ही तैयार कर सकते हैं। यह तरीका न केवल आसान है बल्कि पूरी तरह से प्राकृतिक भी है। गार्डनिंग एक्सपर्ट चंद्रशेखर मिश्रा के अनुसार, यदि इस खाद का सही तरीके से और नियंत्रित मात्रा में पौधों में उपयोग किया जाए, तो यह घरेलू गार्डन की देखभाल में बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। पौधों के बेहतर विकास के लिए यह एक सस्ता और कारगर विकल्प है।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-if-you-also-throw-away-onion-peels-stop-making-this-mistake-you-can-prepare-free-fertilizer-for-your-plants-2-local18-10875653.html