अब लंबी कतारों से मुक्ति! सिर्फ एक व्हाट्सएप संदेश पर मिलेंगी 500 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जानें कैसे करेगा काम ई-मित्र

राजस्थान में अब ई-मित्र की सेवाएं सीधे मोबाइल और व्हाट्सएप पर उपलब्ध होंगी. इस नई व्यवस्था के जरिए नागरिक 500 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ अपने फोन से ही उठा सकेंगे.

राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगों के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच को और सरल बनाने की दिशा में एक अहम पहल की है. अब ई-मित्र की सेवाएं सीधे मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के जरिए हासिल की जा सकेंगी. इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों और सेवा केंद्रों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उनका समय भी बचेगा.

व्हाट्सएप पर मिलेंगी 500 से अधिक सेवाएं

नई व्यवस्था के अंतर्गत 500 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ अब व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के माध्यम से लिया जा सकेगा. लोग अलग-अलग प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवेदन की प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक सेवाएं अपने मोबाइल फोन से ही प्राप्त कर सकेंगे.

डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगी मजबूती

इस पहल का मकसद डिजिटल गवर्नेंस को और सशक्त बनाना है. साथ ही इसका उद्देश्य ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी सुविधाओं की पहुंच को सुगम बनाना है, ताकि हर नागरिक आसानी से इन सेवाओं का लाभ उठा सके.

https://hindi.news18.com/news/rajasthan/bhilwara-emitra-whatsapp-government-services-rajasthan-mobile-emitra-bhilwara-news-local18-10548167.html