आज कैसा रहेगा देश का मौसम
मौसम विभाग यानी IMD ने 27 सितंबर के लिए बड़े अलर्ट जारी किए हैं। देशभर के करीब 19 राज्यों में आज मौसम का असर देखने को मिलेगा, जिसमें तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।
इन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में आज आंधी और बारिश का दौर चलेगा। मध्य प्रदेश के चुनिंदा जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पहाड़ों से दक्षिण भारत तक चेतावनी
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर के असम और मेघालय में व्यापक स्तर पर वर्षा होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की बौछारें पड़ने के आसार हैं।
https://hindi.news18.com/news/nation/imd-today-weather-27-september-85-kmph-wind-speed-alert-up-mp-bihar-delhi-19-states-aaj-ka-mausam-10866927.html