17 साल की सेवा के बाद मिला नया रूप
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले 17 साल से लगातार विमानों का संचालन संभालने वाला तीसरा रनवे, जिसे तकनीकी भाषा में 11R/29L कहा जाता है, अब पूरी तरह से अपग्रेड होकर तैयार हो गया है। लंबी अवधि तक नॉन-स्टॉप सेवाएं देने के बाद, इसे मेंटेनेंस की जरूरत थी ताकि इसकी क्षमता और सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके।
सात महीने चला मरम्मत का काम
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, जिसे डायल के नाम से जाना जाता है, ने इस रनवे के नवीनीकरण के लिए करीब सात महीने का समय लिया। इस दौरान बड़े स्तर पर मरम्मत कार्य किए गए और आवश्यक नियामक मंजूरी भी प्राप्त की गई। अब यह रनवे फिर से उड़ानों के संचालन के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और 20 सितंबर से यहां से विमानों का आना-जाना फिर से शुरू हो जाएगा।
अब नहीं होगा आसमान में जाम
इस रनवे को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुसज्जित किया गया है। इसमें नए रैपिड एग्जिट टैक्सीवे और अत्याधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाए गए हैं। इन बदलावों के पीछे मुख्य उद्देश्य हवाई अड्डे पर एयर कंजेशन यानी हवाई यातायात के दबाव को कम करना है। रनवे के चालू होने से पीक आवर्स के दौरान होने वाली उड़ानों की लेट-लतीफी में कमी आएगी, जिससे यात्रियों को अपना गंतव्य तक समय पर पहुंचने में बड़ी मदद मिलेगी।
https://hindi.news18.com/news/nation/delhi-igi-airport-third-runway-operational-september-20-air-congestion-relief-10849100.html