घर में इस्तेमाल होने वाले फ्रिज के फ्रीजर में बार-बार बर्फ की मोटी परत जम जाना एक आम समस्या है। कई बार लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके उपकरण के लिए नुकसानदेह हो सकता है। फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमा होने के कारण न सिर्फ सामान रखने की जगह कम हो जाती है, बल्कि इससे फ्रिज की कूलिंग यानी ठंडा करने की क्षमता पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। यही वजह है कि फ्रीजर को समय-समय पर डीफ्रॉस्ट करना बेहद जरूरी माना जाता है।
भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती
अक्सर देखा जाता है कि फ्रीजर में जमी बर्फ को देखकर लोग उसे जल्दबाजी में हटाने की कोशिश करने लगते हैं। इस चक्कर में कई लोग चाकू, चम्मच या किसी अन्य नुकीली चीज से बर्फ को कुरेदना शुरू कर देते हैं। ऐसा करना आपके फ्रिज को हमेशा के लिए खराब कर सकता है। नुकीली चीजों के इस्तेमाल से फ्रीजर की दीवारों को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
सफाई के समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
फ्रीजर को सुरक्षित रूप से साफ करने और डीफ्रॉस्ट करने के लिए कुछ बेहद जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए, जिससे फ्रिज सुरक्षित रहे:
- फ्रीजर में जमी बर्फ को हटाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें और इसे अपने आप पूरी तरह से पिघलने दें।
- बर्फ के पूरी तरह पिघल जाने के बाद वहां जमा हुए पानी को अच्छी तरह से पोंछकर साफ कर लें।
- फ्रीजर के अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह से सूख जाने दें, गीलेपन में फ्रिज चालू न करें।
जब फ्रीजर के अंदर का हिस्सा पूरी तरह सूख जाए, तभी फ्रिज को दोबारा ऑन करें। इन छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखकर आप अपने फ्रिज को खराब होने से बचा सकते हैं।
https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-how-to-defrost-freezer-freezer-me-jami-barf-hatane-ka-aasan-tarika-local18-10845994.html