क्या अभिषेक शर्मा और महिरा शर्मा कर रहे हैं डेटिंग? इंस्टाग्राम की 'सीक्रेट' पोस्ट से मिला बड़ा हिंट

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा और एक्ट्रेस महिरा शर्मा की कथित डेटिंग की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दोनों की इंस्टाग्राम पोस्ट और एक जैसे ब्रेसलेट ने फैंस को कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद वह टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर रवाना होने वाले हैं, लेकिन उससे पहले अपनी निजी जिंदगी को लेकर वह चर्चा में आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक इन दिनों एक्ट्रेस महिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं।

कैसे शुरू हुई लिंकअप की चर्चा

स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के रिश्ते को लेकर अटकलें तब तेज हुईं जब दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कीं। इन पोस्ट्स से इस बात का इशारा मिला कि शायद ये दोनों चुपके-चुपके एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ब्रेसलेट ने खोला राज

माहिरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह ब्लैक टैंक टॉप और जींस पहने नजर आईं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'बातें बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की'। हालांकि फैंस का ध्यान सबसे ज्यादा उनके हाथ में पहने ब्रेसलेट पर गया।

माहिरा ने ब्लैक कलर का एक प्लस साइन वाला ब्रेसलेट पहना हुआ था। इसी ब्रेसलेट के चलते अभिषेक शर्मा के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं बाहर आईं और फैंस यह कयास लगाने लगे कि दोनों के बीच कुछ न कुछ पक रहा है।

एक ही समय पर पोस्ट, एक जैसा ब्रेसलेट

दरअसल जिस वक्त माहिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट शेयर की, ठीक उसी दौरान अभिषेक शर्मा ने भी अपनी दो तस्वीरें साझा कीं। ये फोटो आईपीएल के बाद की बताई जा रही हैं। खास बात यह रही कि अभिषेक की इन तस्वीरों में भी बिल्कुल वैसा ही ब्रेसलेट दिखा, जैसा माहिरा ने पहना हुआ था। दोनों का एक ही समय पर पोस्ट करना और हाथ में एक जैसा ब्रेसलेट होना फैंस को सोचने पर मजबूर कर गया।

गौरतलब है कि आईपीएल के मुकाबलों के दौरान भी अभिषेक शर्मा के हाथों में प्लस साइन वाला ब्रेसलेट देखा गया था। फिलहाल दोनों के बीच क्या चल रहा है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस को गॉसिप करने का एक मसाला जरूर दे दिया है।

कौन हैं माहिरा शर्मा

माहिरा शर्मा एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने दर्जनों पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वह बिग बॉस के 13वें सीजन में भी नजर आ चुकी हैं। साथ ही 'नागिन' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे टीवी सीरियल्स में भी उनकी मौजूदगी रही है। माहिरा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।

https://hindi.news18.com/photogallery/sports/cricket-is-abhishek-sharma-dating-mahira-sharma-secret-instagram-post-gives-big-hint-10547015.html