सुबह सांप दिखने का संकेत: हिंदू धर्म में अधिकांश जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। यही कारण है कि जहरीला और खतरनाक होने के बावजूद सांप की भी पूजा की जाती है। सनातन परंपरा में सांप का संबंध सीधे तौर पर धन के देवता कुबेर, भगवान शिव तथा राहु-केतु जैसे ग्रहों से जोड़ा जाता है। इसे भय पर विजय और प्रकृति के रक्षक के रूप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि सांप को नुकसान पहुंचाना या उसे मारना महापाप है, और शास्त्रों के अनुसार सांप को मारने से सर्प दोष लगता है। आइए जानते हैं कि सुबह-सुबह रास्ते में अचानक सांप दिख जाने का क्या अर्थ होता है और इसके पीछे कौन-से शुभ या अशुभ संकेत छिपे होते हैं।
सुबह के समय सांप दिखना किस बात का संकेत है?
रास्ते में अचानक सांप दिख जाने पर किसी भी व्यक्ति का भयभीत हो जाना स्वाभाविक है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार सुबह के वक्त सांप का दिखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे ज्यादातर सकारात्मक और भाग्य बदलने वाला संकेत बताया गया है। यदि सुबह के समय आपको सांप दिखाई दे तो मन ही मन 'ॐ नमः शिवाय' अथवा 'नवकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्पः प्रचोदयात' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- धन प्राप्ति और करियर में सफलता का संकेत: सांप दिखने का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही करियर में भी तरक्की के योग बनते हैं और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
- भगवान शिव की कृपा: अगर सोमवार के दिन आपको सांप दिखाई दे तो यह और भी अधिक शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आप पर भोलेनाथ की अपार कृपा बरसने वाली है।
- शिव मंदिर के पास सांप का दिखना: यदि सांप शिव मंदिर या शिवलिंग के निकट दिखाई दे तो माना जाता है कि आपकी कोई अधूरी इच्छा शीघ्र ही पूरी होने वाली है।
इस तरह सांप का दिखना माना जाता है अशुभ
- सुबह के समय रास्ते में मरा हुआ सांप दिखना अशुभ माना जाता है। ऐसे में व्यक्ति को तनाव या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर सांप आपका रास्ता रोक दे या बीच रास्ते में बैठ जाए तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार, ऐसी स्थिति में आपके कामकाज में बाधा आ सकती है।
https://www.indiatv.in/religion/news-subah-subah-achanak-raste-me-saanp-or-snake-dikhne-ka-kya-matlba-hota-hai-jane-kis-bat-hai-ka-sanket-2026-06-07-1223505